भारतीय फ्री स्टाइल पहलवानों ने किया निराश

एशियाई ओलम्पिक क्वालिफायर्स अल्माटी। राष्ट्रीय चैम्पियन संदीप सिंह मान (74 भारवर्ग) रविवार को यहां एशियाई ओलम्पिक क्वालीफायर्स में कोटा हासिल नहीं कर सके। इस भारवर्ग में दोहरे ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार की उम्मीदें इससे जीवंत हैं। इसके अलावा सत्यव्रत कादियान (97 भारवर्ग) और सुमित मलिक (125 भारवर्ग) भी ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।  अब टोक्यो ओलम्पिक में कोटा हासिल करने के लिए अंतिम मौका विश्व ओलम्पिक क्वालीफायर्स हैं.......

रोमा खन्ना ने दिया इस्तीफा

फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की निदेशक थीं भारत में 2022 फुटबॉल और महिला खेलों के लिए बड़ा साल होगा नई दिल्ली। रोमा खन्ना निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप और एएफसी महिला एशिया कप के टूर्नामेंट निदेशक पद से हट गईं। रोमा ने 2019 में अंडर-17 विश्व कप की बोली लगाने की प्रक्रिया की अगुआई की थी और बाद में उन्हें स्थानीय आयोजन समिति का टूर्नामेंट निदेशक नियुक्त किया गया था। उन्होंने अगल.......

ओलम्पिक क्वालीफिकेशन से चूके ग्रीको रोमन पहलवान

एशियाई क्वालीफायर खेलपथ संवाद अलमाटी। देश के शीर्ष ग्रीको पहलवान सुनील कुमार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह शुक्रवार को यहां एशियाई क्वालिफायर के सेमीफाइनल में हारकर अन्य चार भारतीयों के साथ टोक्यो ओलंपिक के लिए कट हासिल नहीं कर पाए। इस प्रतियोगिता में केवल फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान को ही टोक्यो ओलम्पिक का कोटा मिलता और पांचों भारतीय अंतिम चार चरण में हारकर टूर्नामेंट के शुरुआती दिन ही यह मौका चूक गए।  एशियाई चैम्पियन .......

अब अमेरिकी हॉकी टीम को प्रशिक्षण देंगे हरेंद्र सिंह

हरेंद्र को 2012 में मिला था द्रोणाचार्य अवॉर्ड  कोलारोडो स्प्रिंग्स। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को अमेरिकी पुरुष टीम का नया कोच बनाया गया है। हरेंद्र को 2012 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिल चुका है। वह 2017 से 2018 तक भारत की सीनियर टीम के कोच रहे हैं। इसके अलावा वह भारत की महिला टीम को भी प्रशिक्षण दे चुके हैं।  टीम यूएसए की ओर से जारी बयान में 55 वर्षीय हरेंद्र की ओर से कहा गया है कि कोचिंग का मौका प्रदान .......

कड़े मुकाबले में बेलारूस से हारी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

ताशकंद। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को करीबी मुकाबले में बेलारूस के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। ताशकंद के एजीएमके स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैत्री मुकाबले में भारतीय टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन अंत में उसे हार झेलनी पड़ी। दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और खिलाड़ियों ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगाया लेकिन बेलारूस की टीम भारतीय खिलाड़ियों पर भारी पड़ी।  गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल न.......

तीरंदाजों को लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

खिलाड़ियों ने सेना खेल संस्थान को दिया धन्यवाद पणजी। टोक्यो ओलम्पिक के लिए जाने वाले भारतीय तीरंदाजों को बुधवार को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज भी लग गई। रिकर्व तीरंदाजों के नेशनल कैम्प का आयोजन कर रहे सेना खेल संस्थान (एएसआई) की पहल पर यहां सैन्य अस्पताल में सभी आठ सीनियर तीरंदाजों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को दूसरी डोज लगाई गई। आठ तीरंदाजों में पुरुष वर्ग में अतनु दास, तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और बी. धीरज (रिजर्व) जबकि महिला वर्ग में दीपिका.......

बेलारूस की चुनौती के लिए तैयार भारतीय महिला फुटबॉल टीम

पिछली हार के बावजूद मनोबल ऊंचा ताशकंद। पिछले मैच में उज्बेकिस्तान के हाथों हार के बावजूद भारतीय महिला फुटबॉल टीम बृहस्पतिवार को बेलारूस के खिलाफ होने वाले मैत्री मैच में बढ़े हौसले के साथ मैदान पर उतरेगी। उज्बेकिस्तान के खिलाफ भारत को भले ही हार मिली, लेकिन टीम का मनोबल ऊंचा है क्योंकि उसने फीफा रैंकिंग में अपने से बेहतर टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था। बेलारूस की टीम भारत से रैंकिंग में पीछे है, लेकिन टीम उसे हल्के से लेने की गल.......

महिला हॉकी टीम ने लिया मानसिक अभ्यास कार्यशाला में हिस्सा

भारतीय खेल प्राधिकरण ने करवाया आयोजन नई दिल्ली। ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को ऑनलाइन मानसिक अभ्यास कार्यशाला में हिस्सा लिया। इसका संचालन प्रसिद्ध खेल मनोचिकित्सक मुग्धा बावरे तो कार्यक्रम का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने किया। इस कार्यशाला का आयोजन टारगेट ओलम्पिक पोडियम के तहत किया गया। यह टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आयोजित किए जाने वाले सत्रों की श्रृंखला का हिस्सा था।.......

मीराबाई चानू की टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतने की उम्मीद बढ़ी

उत्तर कोरिया के ओलम्पिक से हटने का मिल सकता है फायदा खेलपथ प्रतिनिधि नई दिल्ली। उत्तर कोरिया के टोक्यो ओलम्पिक खेलों से हटने से भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू की पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है। पूर्व विश्व चैम्पियन चानू (49 किलोग्राम) की टोक्यो खेलों की क्वालीफाइंग रैंकिंग में 3869.8038 रोबी अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। रोबी अंक अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की अंकों की गणना करने की आधिकारिक प्रणाली है।  चानू की .......

कड़े मुकाबले में भारतीय महिला फुटबॉल टीम मैत्री मैच में उज्बेकिस्तान से हारी

ताशकंद। भारतीय महिला फुटबॉल टीम को उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैत्री मैच में 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों ही टीमों को कई मौके मिले लेकिन उज्बेकिस्तान ने 87वें मिनट में मुफ्तना शोइमोवा की मदद से मैच का निर्णायक गोल कर दिया। कड़ी ठंड के बीच हुए मुकाबले में भारतीय कप्तान अदिति चौहान ने मैच के शुरू में कुछ अच्छे प्रयास किए। इसी तरह रंजना चानू और मिडफील्डर संगीता ने बाएं छोर से हलचलें बनाईं लेकिन उज्बेकिस्तान की मजबूत रक्षक पंक्ति ने मेहमान ट.......